हिमानी चंदना
नई दिल्ली: देश में कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज (Corona Vaccine Booster Shot) को बढ़ावा देने के बावजूद इसकी रफ्तार बेहद धीमी है. क्योंकि लोग वैक्सीन की तीसरी खुराक लेने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं और हेल्थ एजेंसियों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है. बूस्टर शॉट के वितरण में कमी का असर वैक्सीन तैयार करने वाली लैब पर भी पड़ा है. up24x7news.com.com को मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में देश की शीर्ष प्रयोगशाला में वैक्सीन परीक्षण की गति कम हो रही है.
भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड के 25 से 30 बैच के एवरेज मंथली फ्लो घटकर 6-7 बैच हो गया है.
एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने बताया कि, “एसआईआई के कोविशील्ड का फ्लो शून्य हो गया था और अब बैच फिर से आने लगे हैं. Covaxin BB फैसिलिटी से नहीं, बल्कि अपने बल्क मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर के माध्यम से आ रहा है. कुल मिलाकर टेस्टिंग के लिए फ्लो पहले की तुलना में आधी भी नहीं है.” उन्होंने कहा कि, डोर-टू-डोर बूस्टर ड्राइव के जरिए इस फ्लो को बढ़ाया जा सकता है.
पूरे भारत में बूस्टर शॉट की मांग में कमी देखने को मिल रही है और कुछ राज्यों में लद्दाख, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, सिक्किम और दिल्ली में बूस्टर खुराक की पात्र आबादी (18+ वर्ष) के अपेक्षाकृत अन्य राज्यों से अधिक है.
वहीं तमिलनाडु और झारखंड में देश में सबसे कम कवरेज वाले राज्य है, जहां बूस्टर डोज की पात्र आबादी 2% से भी कम है. कोवैक्सीन 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वयस्कों, 15 वर्ष से शुरू होने वाले किशोरों और 6-12 आयु वर्ग के लिए भी इसे मंजूरी मिल गई है. जबकि कोविशील्ड को केवल 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वयस्कों के लिए वैक्सीन और बूस्टर डोज के रूप में स्वीकृति मिली है.
कई वैक्सीन निर्माताओं को ड्रग रेगुलेटर की अनुमति का इंतजार
फिलहाल बायोलॉजिकल ई लैब कॉर्बेवैक्स के बैचों का परीक्षण कर रही है, जिसे 5 साल से शुरू होने वाले बच्चों के टीकाकरण के लिए अनुमति मिली है और बूस्टर शॉट के लिए मंजूरी का इंतजार कर रहा है. अब तक 6 करोड़ से ज्यादा डोज क्लियर हो चुके हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय और सीडीएल के दो अधिकारियों के अनुसार, लैब से अनुमोदित ZyCov-D की 15 लाख से ज्यादा खुराक मार्च से ड्रग रेगुलेटर, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से मंजूरी का इंतजार कर रही है.
सीडीएल ने पिछले चार महीनों में जाइडस कैडिला के टीके की 15 लाख खुराक को मंजूरी दे दी है, लेकिन कंपनी को डीसीजीआई से एनओसी नहीं मिला है.
कोवैक्सीन का बूस्टर डोज डेल्टा, ओमिक्रॉन के खिलाफ देता है बेहतर इम्युनिटी, नई स्टडी में खुलासा
up24x7news.com.com ने अप्रैल में इस मामले पर जानकारी दी थी, जब 8.5 लाख क्लीयर डोज को DCGI की मंजूरी का इंतजार था. अब तक बाजार को ZyCoV-D की 2.37 लाख खुराक का पहला और एकमात्र रोल आउट मिला है.
इस बारे में up24x7news.com ने ईमेल के जरिए अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला. इन लेटेस्ट वैक्सीन डोज का निर्माण अहमदाबाद के ज़ायडस बायोटेक पार्क में कंपनी के नए कमीशन किए गए अत्याधुनिक जायडस वैक्सीन टेक्नोलॉजी एक्सलेंस सेंटर में किया गया था. प्रोटोकॉल के अनुसार, रोलआउट के लिए DCGI से NOC की आवश्यकता होती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी |
Tags: Corona vaccine, Covaxin, Covishield vaccineFIRST PUBLISHED : June 17, 2022, 17:42 IST